Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन

  अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग के उत्थान की प्रेरणा देता है – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 11 फरवरी 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु ...

 


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग के उत्थान की प्रेरणा देता है – मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर, 11 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और त्याग की अद्वितीय मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और समाज कल्याण को समर्पित रहा।  पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा हमें छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

No comments